Gurugram G-20 Summit: साइबर सिटी गुरुग्राम में जी-20 सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के लिए गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) ने 120 जगहों पर 300 अत्याधुनिक कैमरे लगवाए हैं। इससे न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा, बल्कि इनके माध्यम से संदिग्ध लोगों पर निगरानी की जाएगी। आपको बता दें कि कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) से युक्त यह नई कैमरा प्रणाली रेड लाइट का उल्लंघन करने वालों का खुद ही ई-चालान करने में भी सक्षम है।
वीहांत टेक्नोलॉजी द्वारा इन कैमरों को शहर में 120 जगह पर लगावाया गया है। इन कैमरों के जरिए भीड़ की स्थिति, सड़कों पर पशुओं का विचरण देखा जाएगा। इसके साथ ही संदिग्धों की निगरानी भी की जाएगी।
