गुरुग्राम: अच्छी खबर! अब गुरुग्राम से जयपुर का सफर होगा सुगम, एनएच का निर्माण शुरू, ये है पूरी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 10:11 PM IST

Gurugram: जयपुर हाईवे प्रोजेक्ट के निदेशक अजय आर्य के मुताबिक दिल्ली-जयपुर हाईवे के नए निर्माण का कार्य अब बारिश होने के बाद काफी फास्ट किया जा रहा है। मशीनों से रोड उखाड़ने के साथ ही पीछे से नई रोड बनाई जा रही है। फरवरी में अब दिन गर्म होने लगे हैं तो रोड बनाने की लेंथ में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं जाम की स्थिति को लेकर एनएच का निर्माण दिन-रात किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एनएच के निर्माण पर करीब पौने चार सौ करोड़ आएगी लागत
  • एनएचआई का दावा एनएच का नवीनीकरण इस साल दिसंबर तक होगा कंप्लीट
  • मौसम में बदलाव आया तो निर्माण कार्य में तेजी आई है


Gurugram: गुरुग्राम के लोगों का जयपुर जाने का सफर अब आसान होने वाला है। बता दें कि, दिल्ली-जयपुर एनएच का नया निर्माण पंचगांव के केएमपी चौक से शुक्रवार को आरंभ हो गया। एनएच पर गुरुग्राम की तरफ से मशीन लगाकर मटेरियल हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

Gurugram News

रुग्राम से जयपुर का सफर होगा सुगम, एनएच का निर्माण शुरू (सांकेतिक तस्वीर)

गौरतलब है कि, हाईवे पर पंचगांव चौक से लेकर बड़ा जोहड़ शिव मंदिर तक करीब तीन किलोमीटर तक सड़क से मटेरियल हटा दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दो कंस्ट्रक्शन कंपनियों को हाईवे निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी है। फिलहाल दोनों निर्माण कंपनियां हरियाणा के क्षेत्र में काम कर रही हैं।

End of Feed