Gurugram Famous Foods: गुरुग्राम आएं तो इन जगहों पर लें स्ट्रीट फूड का मजा, मिलेंगे कई बेहतरीन स्‍वाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 03:05 PM IST

Gurugram Famous Foods: गुरुग्राम वैसे तो अपने रेस्‍टोरेंट, पब, बार और मॉल के लिए फेमस है, लेकिन यहां के स्‍ट्रीट फूड्स भी किसी दूसरे शहर से कम नहीं हैं। आज हम आपको गुरुग्राम के कुछ ऐसे फेमस स्ट्रीट फूड के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आप न्‍यू ईयर पर पहुंच कर इन फूड्स का लुफ्त उठा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शहर का सेक्टर-4 मार्केट पाव भाजी के लिए फेमस
  • गुरुग्राम की फिश मार्केट नॉनवेज प्रेमियों के लिए जन्‍नत
  • फलों के साथ सर्व किया जाने वाला आलू चाट स्‍वादिष्‍ट और हेल्‍दी

Gurugram Famous Foods: गुरुग्राम को साइबर सिटी कहा जाता है। यहां के रेस्‍टोरेंट, पब, बार और मॉल घूमने, शॉपिंग और लेट नाइट पार्टी के लिए पूरे दिल्‍ली-एनसीआर में फेमस हैं और इनके बारे में सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप गुरुग्राम के फेमस स्ट्रीट फूड के बारें में भी जानते हैं, अगर नहीं तो आज हम आपको गुरुग्राम के कुछ फेमस स्ट्रीट फूड के बारे में बताएंगे। नए साल पर अगर आप दोस्‍तों के साथ पार्टी करने यहां आ रहे हैं तो इन फूड्स का स्‍वाद लेना न भूलें। इन जगहों पर हर समय स्‍वाद के दिवाने लोगों की भीड़ लगी रहती है।

Best Street Foods of Gurugram

गुरुग्राम के स्‍ट्रीट फूड्स जायकेदार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पाव भाजी

पाव भाजी का नाम वैसे तो मुंबई के साथ जुड़ा है। लेकिन इसे गुरुग्राम शहर ने भी अपना बना लिया है। गुरुग्राम का सेक्टर-4 मार्केट अब पाव भाजी के लिए फेमस हो चुकी है। यहां पर आपको पाव भाजी की कई दुकानें मिल जाएंगी। ग्राहकों की मानें तो यहां मिलने वाली पाव भाजी का स्‍वाद रेस्टोरेंट से भी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। यहां पर इस फूड का जायका लेने के लिए गुरुग्राम के अलावा दूसरे शहरों से भी लोग आते हैं।

End of Feed