Gurugram: विदेशी महिलाओं ने मचाया हुड़दंग, रोकने पर पुलिसकर्मी को पीटा, तोड़े बैरिकेड्स

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 12:22 PM IST

Gurugram: सोहना के अंबेडकर चौक पर सुरक्षा और जांच के लिए तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह मारपीट चार विदेशी महिलाएं और उसके दोस्‍तों ने की। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के अलावा उनपर कार चढ़ाने की भी कोशिश की और बैरिकेड्स तोड़ते हुए भाग गए। पुलिसकर्मियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिसकर्मियों ने देर रात आंबेडकर चौक पर लगा रखी थी नाकाबंदी
  • विदेशी महिलाओं और उसके साथियों ने मिलकर की मारपीट
  • दिल्‍ली के रोहिणी निवासी के नाम पर रजिस्टर्ड है आरोपियों की कार

Gurugram: गुरुग्राम में दो पुलिसकर्मियों को एक वाहन को रोकना काफी महंगा पड़ गया। नशे में धुत वाहन चालक और उसमें सवार चार विदेशी महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने दोनों पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और फिर बैरिकेड्स तोड़ते हुए कार भगा ले गया। पुलिस का आरोप है कि कार चालक ने वहां तैनात एक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने की भी कोशिश की। पुलिसकर्मी ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान सड़क पर गिरने से उसे भी चोट लगी है। इन पुलिसकर्मियों की शिकायत पर सोहना शहर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी जिस कार में सवार थे, वह दिल्ली के रोहिणी निवासी एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस कार की आरसी की वैधता अवधि भी खत्‍म हो चुकी है।

gurugram police (2)

सुरक्षा जांच के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट

यह पूरी घटना सोहना के आंबेडकर चौक पर रात करीब 11:30 हुई। यहां पर सुरक्षा और जांच के लिए एएसआई नरेश कुमार, हवलदार जोगेंद्र और होमगार्ड रविंद्र को तैनात किया गया था। गुरुग्राम की तरफ से तेज रफ्तार आती दिल्ली नंबर की कार को इन पुलिसकर्मियों ने बैरिकेड्स लगाकर जांच के लिए रोक लिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने कार चालक से आरसी मांगी तो उसने अपने मोबाइल पर आरसी दिखाई। उस आरसी की वैधता 22 मई 2022 को ही खत्‍म हो गई थी। जिसके बाद एएसआई नरेश कुमार ने जब चालक से पूछताछ की तो वह नशे में नजर आया और अपना नाम खलील बताया। उसने बताया कि वह सोहना स्थित जीएलएस सोसायटी का रहने वाला है।

End of Feed