Gurugram: गुरुग्राम के अज्ञात अपराधियों पर अब पुलिस कसेगी नकाम, ट्रैक करने के लिए बनाया खास प्‍लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 07:02 PM IST

Gurugram: अज्ञात और छुपे हुए अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने ग्राम प्रहरी योजना शुरू की है। इसके तहत पुलिसकर्मी हर 15 दिन में गांवों में पहुंचकर ऐसे युवाओं की जानकारी एकत्रित करेंगे, जो किसी न किसी अपराध से जुड़े हैं। इससे जिले व राज्‍य के अंदर अपराध को रोकने में मदद मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अपराधिक गतिविधियों से जुड़े युवाओं का पता लगाने की कोशिश
  • पुलिसकर्मी ग्रामीणों को अपना जासूस बना करेंगे जानकारी एकत्रित
  • पुलिसकर्मी हर 15 दिन में लगाएंगे अपने क्षेत्र के गांवों का चक्‍कर


Gurugram: गुरुग्राम के अज्ञात और छुपे हुए अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने खास प्‍लान तैयार किया है। गुरुग्राम पुलिस के सभी थानों में इस समय ऐसे क्रिमिनल्स की लिस्ट तैयार की जा रही है, जो अभी तक पुलिस रिकार्ड से गायब हैं, लेकिन आपराधिक वारदात में सक्रिय रहते हैं। पुलिस के रडार पर खास तौर पर जिले के नौजवान हैं। पुलिस अब ऐसे युवाओं पर नजर रखेगी, जो बगैर जमकर शॉपिंग करते और घूमते हैं। साथ ही ऐसे लोग जो नियमित रूप से अपने फोन और वाहन बदलते रहते हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि, इस तरह के शौक इस बात का प्रमुख संकेत है कि, वह युवा अपराध की दुनिया से जुड़ा हुआ है। वहीं पुलिस ऐसे युवाओं की लिस्‍ट तैयार कर रही है, जो एक साल या इससे अधिक समय से लापता है। पुलिस का मानना है कि, ऐसे लोग किसी न किसी गिरोह का हिस्सा होते हैं।

Gurugram Police

हरियाणा पुलिस कसेगी अपराधियों पर नकेल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, अभी हालही में चंडीगढ़ में हरियाणा डीजीपी ने सभी वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। इस बैठक में पंजाब के सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की भी चर्चा हुई थी। क्‍योंकि इस हत्‍याकांड में हरियाणा से कई ऐसे अपराधिरयों के नाम आया था, जिनका कोई आपराधिक रिकार्ड हरियाणा पुलिस के पास नहीं था। इससे पुलिस की परेशानी बढ़ जाती है। अपराध से जुड़े ऐसे युवाओं की पहचान करने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने जिले में ग्राम प्रहरी योजना शुरू करने का निर्देश दिया गया था।

End of Feed