Gurugram News: एल्विश यादव की कम नहीं हो रही मुश्किलें, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2024, 09:10 PM IST

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वीडियो में दुर्लभ प्रजाति के सांपों को दिखाने के लिए एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Gurugram News: यूट्युबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। गुरुग्राम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने शनिवार को म्युजिक वीडियो में दुर्लभ प्रजाति के सांपों का इस्तेमाल करने के आरोप में बिग बॉस ओटीटी-2 विजेता एल्विश यादव और गायक राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Elvish Yadav

एल्विश यादव।

एल्विश के खिलाफ नया मामला

इससे पहले, गुरुवार को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार राणा की अदालत ने यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। दोनों के खिलाफ बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में पशु क्रूरता अधिनियम और आईपीसी की धारा 294 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed