Gurugram News: गुरुग्राम के मॉल में नशेड़ी ने युवक को मारी गोली, घटना के बाद हुआ फरार

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2024, 07:22 PM IST

गुरुग्राम के एक मॉल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। मॉल में एक नशे में धुत व्यक्ति ने बहस के दौरान गोली चला दी और वह फरार हो गया।

Gurugram News: गुरुग्राम में एक मॉल में रविवार को शराब के नशे में गोलीबारी की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान एक हमलावर ने 26-वर्षीय युवक को गोली मार दी।

firing

सांकेतिक फोटो।

पीड़ित अस्पताल में भर्ती

पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के सूरतगढ़ के रहने वाले पीड़ित व्यक्ति की पहचान मोहित के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में मोहित की जांघ में गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि भागने में सफल रहे आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मोहित कुछ दिन पहले अपने भाई से मिलने दिल्ली आया था।

End of Feed