Gurugram News: मानेसर नगर निगम की वार्ड बंदी का ड्राफ्ट हुआ तैयार, बनाए गए इतने वार्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 05:11 PM IST

Gurugram News: गुरुग्राम प्रशासन ने नगर निगम मानेसर की वार्डबंदी का ड्रॉफ्ट तैयार कर लिया है। वार्डबंदी के लिए पहली बार परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को आधार बनाया गया है। मानेसर निगम के सभी क्षेत्रों को 20 वार्डों में विभाजित किया गया है। इस निगम क्षेत्र में 1.70 लाख परिवार और करीब 76 हजार मतदाता हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहली बार परिवार पहचान पत्र के आधार पर वार्डबंदी
  • मानेसर निगम क्षेत्र को बांटा गया 20 वार्ड में
  • यहां 1.70 लाख परिवार और करीब 76 हजार मतदाता


Gurugram News: हरियाणा सरकार से मिले निर्देशों के बाद गुरुग्राम प्रशासन ने नगर निगम मानेसर की वार्डबंदी का ड्रॉफ्ट तैयार कर लिया परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के आधार पर किए गए इस ड्रॉफ्ट में मानेसर नगर निगम के सभी क्षेत्रों को 20 वार्डों में विभाजित किया गया है। इस वार्डबंदी को लेकर गुरुग्राम उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने वार्डबंदी के लिए गठित एडहाक कमेटी के साथ लघु सचिवालय में बैठक की। इस बैठक में मानेसर के निगमायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा समेत इस कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Gurugram News: मानेसर नगर निगम की वार्ड बंदी का ड्राफ्ट हुआ तैयार, बनाए गए इतने वार्ड

जिला उपायुक्त ने वार्डबंदी के बारे में कमेटी के सदस्यों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि, राज्‍य सरकार से मिले निर्देश के बाद मानेसर नगर निगम की वार्डबंदी पहली बार परिवार पहचान पत्र के डेटा को आधार मान कर किया गया है। इसके माध्यम से प्राप्त हुए डाटा के अनुसार इस निगम क्षेत्र में अभी करीब एक 1.70 लाख परिवार रहते हैं। इसमें करीब 76 हजार मतदाता हैं। उपायुक्त ने कहा कि डाटा को आधार मानते हुए वार्डबंदी भी की गई है। जिसके तहत प्रत्येक वार्ड में करीब आठ से नौ हजार परिवार या चार हजार मतदाताओं को रखा गया है। इसकी रिपोर्ट अब राज्‍य चुनाव आयोग को भेजा जाएगा।

End of Feed