डॉली चायवाला ने बिल गेट्स के बाद अब हरियाणा के सीएम को पिलाई चाय, वीडियो हुआ वायरल

डॉली चायवाला ने बिल गेट्स के बाद अब हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को चाय बनाकर पिलाई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चाय पीने के बाद सीएम ने उसकी चाय की तारीफ भी की है।

Gurugram News: डॉली चायवाला का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद डॉली चायवाला का नाम देशभर में चर्चा में आ गया था। अब डॉली चायवाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चाय बनाकर पिलाई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चाय पिलाने के बाद डॉली चायवाला ने सीएम से चाय के स्वाद के बारे में पूछा। जिसके जवाब में सीएम सैनी ने उसकी चाय की तारीफ भी की।

Haryana CM drinks dolly chaiwala tea

डॉली चायवाला ने हरियाणा के सीएम को पिलाई चाय (फोटो साभार - ANI)

कौन है डॉली चायवाला

डॉली चायवाला नागपुर में चाय बेचते हैं। उनके चाय बनाने के अनोखे अंदाज के चलते दूर-दूर से फूड ब्लॉगर्स उनका वीडियो बनाने आते हैं। डॉली चायवाला ने दुनिया के सबसे बड़े रईसों में शामिल बिल गेट्स को भी चाय बनाकर पिलाई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। जिसके बाद से उनका नाम देशभर में फेमस हो गया था। अब डॉली चायवाला का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे चाय बनाते हुए दिख रहे हैं और हरियाणा के सीएम अपने साथियों के साथ चाय का इंतजार कर रहे हैं। चाय बनने के बाद डॉली चायवाला तीन अलग-अलग कांच के ग्लास में भरकर सीएम समेत तीनों लोगों को चाय देते हैं।

End of Feed