Gurugram: इस जगह बनेगा नमो भारत ट्रेन का डिपो, स्टेशनों की जगह भी हुई फाइनल

Gurugram Namo Bharat Train: गुरुग्राम में चलने वाली नमो भारत ट्रेन का डिपो दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में बनाया जाएगा। इसे करीब 182 एकड़ जमीन पर तैयार किया जाएगा। जिसकी आधे से ज्यादा जमीन अभी विवाद में है। इसके अलावा गुरुग्राम और दिल्ली में नमो भारत ट्रेन के स्टेशन की लोकेशन भी निर्धारत की गई है।

Gurugram Namo Bharat Train: गुरुग्राम में चलने वाली नमो भारत ट्रेन का डिपो फाइनल कर लिया गया है। इसे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में बनाया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड (NCRTC) को डिपो तैयार करने के लिए लगभग 182 एकड़ जमीन की जरूरत है। एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेन का डीपीआर भी तैयार कर लिया है। यह ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से लेकर रेवाड़ी के धारूहेडा़ तक दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ दौडे़गी। इसके निर्माण कार्य की अनुमानित लागत लगभग 30 हजार करोड़ रुपये है। साथ दिल्ली और गुरुग्राम में बनाए जाने वाले स्टेशन की लोकेशन भी तय कर ली गई है।

Namo Bharat Rapid Rail

नमो भारत ट्रेन

आधे से ज्यादा जमीन विवादित

एनसीआरटीसी ने इस परियोजना के तहत डिपो को धारूहेड़ा में तैयार करने की योजना बनाई है। इसे लगभग 182 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। लेकिन लगभग 108 एकड़ जमीन का मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन पड़ा है। इस मामले में 28 फरवरी को अगली सुनवाई होनी है। इसके अलावा करीब 74 एकड़ जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने एनसीआरटीसी को दे दी है। हरियाणा सरकार और एनसीआरटीसी के बीच हुए समझौते के अनुसार इस ट्रेन के लिए हरियाणा सरकार को यह जमीन मुफ्त में देनी है।

End of Feed