शहर

अगले 10 दिनों का मौसम: Delhi NCR में सताएगी ठंड या मिलेगी राहत, ठिठुरन से कांपेगा यूपी और बिहार

अगले 10 दिनों का मौसम: इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली एनसीआर से लेकर बिहार तक ठंड पड़ रही है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड में अगले 10 दिनों तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। जानें अपडेट्स...

Image

कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Photo : Times Now Digital

अगले 10 दिनों का मौसम: देशभर में ठंड का असर देखा जा रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत उत्तर भारतीय राज्यों में जमकर ठंड पड़ रही है। बिहार में ठंड के साथ-साथ कोहरा का भी मार झेलना पड़ रहा है। वहीं, यूपी में मिलाजुला असर है। इसके साथ ही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की शुरुआत हो गई है। बीते दिनों दोनों पहाड़ी राज्यों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फ गिरने के साथ ही तापमान नीचे लुढ़क गया और ठंड बढ़ गई है। इसी बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 10 दिनों के मौसम की जानकारी दी है। जानिए कि दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में अगले 10 दिनों तक मौसम का हाल कैसा रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में अगले 10 दिनों का मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में अगले 10 दिनों तक मौसम की मार सताने वाली है, क्योंकि एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले 10 दिनों तक न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से नौ डिग्री के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही सर्द हवाएं चलेंगी, जिस वजह से चुभन वाली ठंड पड़ेगी। इसके साथ ही 17 दिसंबर तक आसमान साफ रहेगा और 18 व 19 को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बता दें कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद समेत अन्य शहरों में भी कमोबेश मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है।

यूपी में अगले 10 दिनों का मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ और कानपुर समेत अन्य शहरों में भी सुबह-शाम ठंड पड़ रही है, लेकिन अगले 10 दिनों में अब ठंड बढ़ने वाली है। खासकर लखनऊ में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और छह डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान पहुंच सकता है। इसके साथ ही कानपुर में मौसम में बड़ा बदलाव दिख सकता है। कानपुर में अगले 10 दिनों तक मिलाजुला मौसम दिखेगा और न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है साथ ही अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है। अगले 10 दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार काफी कम है।

बिहार में अगले 10 दिनों का मौसम

बिहार की राजधानी पटना, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली समेत अन्य शहरों में अगले 10 दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। ठंड के साथ कोहरे का असर भी दिखेगा। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में न्यूनतम तापमान गिरकर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी ने बताया कि इस दौरान आसमान में हल्के बादल दिखेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी, क्योंकि इसकी कोई संभावना नहीं है।

उत्तराखंड-हिमाचल में अगले 10 दिनों का मौसम

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बीते दिन बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद दोनों राज्यों के कई शहरों में पहाड़ों पर बर्फ की मोटी परतें जम गई। मौसम विभाग ने बताया कि यहां अभी और बर्फबारी होने की संभावना है। अगले 10 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान शून्य तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके साथ ही बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

पंजाब-हरियाणा में अगले 10 दिनों का मौसम

हरियाणा में अगले 10 दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 10 दिनों में हरियाणा के अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। यह तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकती है। इसके साथ ही पंजाब में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, पंजाब में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकती है और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article