गुरुग्राम

गुरुग्राम में Bomb Blast.. बार के बाहर शख्स ने फेंके देसी बम, दो आरोपी गिरफ्तार

Gurugram Bomb Attack: गुरुग्राम के सेक्टर 29 में आज तड़के सुबह पब बार के बाहर पुलिस ने एक व्यक्ति को दो देसी बम फेंकते देखा। जिसमें एक को निष्क्रिय कर दिया गया। लेकिन एक बम के फटने से एक स्कूटी और क्लब का बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार बम फेंकते समय आरोपी नशे में था, वो दो बम और फेंकने वाला था, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

Image

गुरुग्राम

Gurugram Bomb Attack: गुरुग्राम में मंगलवार सुबह लगभग 5.30 बजे सेक्टर-29 में एक पब बार के बाहर दो देसी बम फेंके गए। जिसमें एक बम फट गया, जबकि दूसरे को निष्क्रिय कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार, धमाके में एक स्कूटी और क्लब का बोर्ड क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, रूटीन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच व स्वैट टीम ने आरोपी को बम फेंकते हुए देखा और उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है।

आरोपी के पास से दो दसी बम भी बरामद

सचिन उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी है। पुलिस ने इस मामले में एक और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो जिंदा देसी बम भी बरामद किए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूचना मिलने पर एनआईए की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गुरुग्राम पुलिस भी मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर की संलिप्तता के शक के चलते एनआईए की टीम भी इस घटना की जांच कर रही है।

आरोपी ने नशे में फेंके दो देसी बम

प्राथमिक जांच के अनुसार, घटना के समय आरोपी नशे में था। उसने दो देसी बम क्लब के बाहर फेंक थे। वह दो और बम फेंकने वाला था, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे बम फेंकने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद आईपीएस विकास अरोड़ा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। विकास अरोड़ा के आदेशानुसार गुरुग्राम पुलिस की बम डिस्पोजल टीम को मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!