दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बंभीहा और नीरज बावनिया गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार, जानें गुरुग्राम फायरिंग केस से इनका कनेक्शन

गुरुग्राम फायरिंग केस में दिल्ली पुलिस की साउथ डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने बंभीहा और नीरज बावनिया गैंग से जुड़े तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन अपराधियों का सीधा संबंध गुरुग्राम में 14 जनवरी को हुए 24 राउंड फायरिंग केस से हैं।

Gurugram Firing Case: दिल्ली पुलिस की साउथ डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत कुख्यात बंभीहा और नीरज बावनिया गैंग से जुड़े तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों का सीधा संबंध गुरुग्राम में 14 जनवरी को हुए 24 राउंड फायरिंग केस से है, जिसमें अपराधियों ने गोलीबारी के बाद मौके पर बंभीहा गैंग का नाम लिखी हुई पर्चियां छोड़ दी थीं।

arrested

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान

दिल्ली में विधानसभा चुनावों को देखते हुए पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक चोरी की कार इलाके में घूम रही है। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि यह कार बंभीहा गैंग के शूटरों द्वारा इस्तेमाल की जा रही थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुनील यादव उर्फ लाला, ललित उर्फ राहुल और नदीम उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई है। इनके पास से एक चोरी की कार और अन्य सामान बरामद हुआ है।

End of Feed