गुरुग्राम

Gurugram: ​टोल बचाने के लिए रोडवेज बस ने टोलकर्मी को मारी टक्कर, अस्पताल में इलाज जारी

गुरुग्राम सोहना रोड स्थित घामडोज टोल पर एक रोडवेज बस के ड्राइवर ने टोल बचाने के लिए टोलकर्मी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिस बस ड्राइवर टोलकर्मी को टक्कर मारते हुए नजर आ रहा। टोलकर्मी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Gurugram Accident News: गुरुग्राम से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं। जहां एक रोडवेज बस के चालक ने टोल बचाने के लिए टोलकर्मी को कुचल दिया। जिससे टोलकर्मी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गुरुग्राम सोहना रोड स्थित घामडोज टोल की है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि घामडोज टोल पर रोडवेज बस एक कार के पीछे खड़ी है। जैसे ही कार टोल से आगे बढ़ती है, तभी मौका पाकर बस ड्राइवर भी गाड़ी को भगाने लगता है। इस दौरान बस ड्राइवर ने मौके पर खड़े टोलकर्मी को टक्कर मार दी और बस लेकर फरार हो गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जानकारी के अनुसार घायल टोलकर्मी की पहचान कानपुर के निवासी 34 वर्षीय दिलीप सिंह के रूप में हुई है। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां टोलकर्मी का इलाज चल रहा है। यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article