Corona Virus: फिर लौटा कोरोना...गुरुग्राम में 2 लोग JN.1 वायरस से संक्रमित; ये लक्षण दिखने पर हो जाएं सावधान

Corona Virus Returns: हरियाणा के गुरुग्राम में कोरोना ने दस्तक दे दी है। शहर में कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Corona Virus Returns: कोरोना वायरस (Covid-19) एक बार फिर से पैर पसार रहा है। इस बार कोविड 19 के नए वैरिएंट JN.1 (JN.1 Variant) के कई मामले सामने आए आ रहे हैं। भारत के कई राज्यों में कोविड-19 के इस नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है, जिसमें हरियाणा का गुरुग्राम भी शामिल हो गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम में कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। पीड़ितों में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग और 31 साल की महिला संक्रमित हुई है। महिला की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है, जिसमें पता चला है कि वह हाल ही में मुंबई से गुरुग्राम वापस लौटी है। संक्रमण के खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीमें सतर्क हो गई हैं। मेडिकल डिपार्टमेंट नें लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Covid-19 Case in Gurugram

(सांकेतिक फोटो)

सीएमओ ने कही ये बात

गुरुग्राम की सीएमओ डॉक्टर अलका की मानें तो गुरुग्राम में दो मामले सामने आए हैं, जिसमें से एक 62 वर्षीय बुजुर्ग है तो वहीं एक 31 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित हुई है। इसमें से महिला की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है। दरअसल महिला बीते दिनों मुंबई गई थी और जैसे ही वह मुंबई से लौटी तो उन्हें कोरोना के लक्षण दिखे, इसके बाद जांच की गई और वह संक्रमित पाई गई। हालांकि बुजुर्ग की कोई ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है।

End of Feed