Gurugram: दंपति ने 14 साल की नौकरानी पर ढाए जुल्म, बेरहमी से पीटा और गर्म चिमटे से दागा, डस्टबिन में फेंका खाना खाती थी पीड़िता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 10:53 PM IST

Maid Tortured By Gurugram Couple: गुरुग्राम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुग्राम में एक दंपति ने 14 साल की घरेलू सहायिका के साथ बर्बरता की हदें पार कर दीं। दंपति ने कथित रूप से नाबालिग को प्रताड़ित किया। उसके साथ मारपीट की। उसे डस्टबिन से उठाकर खाना खाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने पीड़िता को दंपति के चंगुल से छुड़ा लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम में एक बेरहम दंपति ने की क्रूरता
  • 14 साल की नौकरानी पर ढाया जुल्म
  • भूख से तड़पकर डस्टबिन में फेंका खाना खाती थी पीड़िता


Maid Tortured By Gurugram Couple: हरियाणा के गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। साइबर सिटी में 14 साल की नाबालिग को पुलिस और ‘वन स्टॉप सेंटर’ सखी के संयुक्त दल ने दंपति के चंगुल से छुड़ाया है। दंपति ने नाबालिग को काम पर रखा, फिर उस पर बेइंतहा जुल्म ढाए। आरोपी दंपति ने नाबालिग के शरीर को गर्म चिमटे से दागा, उसकी डंडे से बेरहमी से पिटाई की। यही नहीं, आरोपी दंपति कई दिन तक उसे खाना भी नहीं देते थे। पीड़ित नाबालिग डस्टबिन से खाना उठाकर अपनी भूख मिटाती थी। नाबालिग की फोटो वायरल होने के बाद ‘वन स्टॉप सेंटर’ की मदद से गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी दंपति के कब्जे से पीड़िता को छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी दंपति को अरेस्ट कर लिया है।

Gurugram news

दंपति ने 14 साल की नौकरानी पर ढाया जुल्म

जानकारी के अनुसार, आरोपी दंपति ने पिछले वर्ष प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए अपने तीन माह के बच्चे की देखभाल के लिए 14 वर्ष की नाबालिग को घर में काम पर रखा था। पीड़िता मूल रूप से झारखंड की निवासी है। कुछ दिन बाद दंपति ने नाबालिग पर जुल्म करने शुरू कर दिए।

End of Feed