Gurugram Road Accident News: महिला बाइकर को टक्कर मार फरार हुए कार सवार, देखें खौफनाक Video

Gurugram Road Accident News: NCR के प्रमुख शहर गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइक सवार को कार ने जोरदार टक्कर मार दी और तेजी से भाग गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Gurugram News: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम शहर में गोल्फ कोर्स रोड पर एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक महिला बाइक सवार ने आरोप लगाया है कि रविवार को कार सवार कुछ लोगों ने पहले उसका पीछा किया और फिर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी, जबकि उसकी Aprilia RS 457 बाइक कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। महिला ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी है।

महिला बाइक सवार सोशल मीडिया पर rebelwheels_sia_ नाम से पेज चलाती हैं। उनके मुताबिक, बाइक पर लगे एक्शन कैमरे में कथित घटना रिकॉर्ड हो गई। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि कार में सवार लोग टक्कर से पहले से ही उनका पीछा कर रहे थे और उनके साथ आक्रामक तरीके से व्यवहार कर रहे थे।

End of Feed