राजकोट में दिनदहाड़े दुस्साहस: आंगड़िया फर्म में बंदूक दिखाकर 19 लाख रुपये की लूट, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Prime Enterprise 19 Lakh Cash Loot: गुजरात के राजकोट में दिनदहाड़े आंगड़िया फर्म 'प्राइम एंटरप्राइज' से बंदूक की नोक पर 19 लाख रुपये की लूट। दो बाइक सवार बदमाश कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए, पुलिस जांच जारी।

Rajkot Angadia Firm Robbery: गुजरात के राजकोट शहर में गुरुवार सुबह बी-डिवीजन पुलिस थाना क्षेत्र के भावनगर रोड स्थित 'प्राइम एंटरप्राइज' नामक आंगड़िया फर्म में बंदूक की नोक पर 19 लाख रुपये की लूट की वारदात सामने आई है। सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच बाइक पर सवार होकर आए दो बेनकाब बदमाशों ने आंगड़िया के माध्यम से ढाई लाख रुपये का ट्रांजैक्शन कराने के बहाने कर्मचारी को बातों में उलझाया और फिर हथियार दिखाकर कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

राजकोट में दिनदहाड़े दुस्साहस: आंगड़िया फर्म में बंदूक दिखाकर 19 लाख रुपये की लूट, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

राजकोट में दिनदहाड़े दुस्साहस: आंगड़िया फर्म में बंदूक दिखाकर 19 लाख रुपये की लूट, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

ट्रांजैक्शन के बहाने आए और हथियार दिखाकर छीना कैश

पुलिस जांच और चश्मदीदों के अनुसार, आरोपी पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी के साथ हाथापाई की और काउंटर पर रखा 19 लाख रुपये नकद से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। दोनों आरोपी बिना चेहरा ढके सीधे काउंटर तक पहुंचे थे, जिससे उनकी तस्वीरें सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई हैं।

End of Feed