गुजरात पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा AI का बूस्टर, 80 हजार से ज्यादा CCTV कैमरों को एक नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी

गुजरात पुलिस अब स्मार्ट और प्रॉएक्टिव पुलिसिंग को नई तकनीक से मजबूत करने की तैयारी में है। 80 हजार से ज्यादा CCTV कैमरों को एक नेटवर्क से जोड़ने के लिए देश की बड़ी AI आधारित हैकाथॉन आयोजित की जाएगी।

Gujarat News: गुजरात पुलिस स्मार्ट और प्रॉएक्टिव पुलिसिंग की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य में AI आधारित वीडियो एनालिटिक्स और CCTV इंटीग्रेशन के लिए गुजरात पुलिस इनोवेशन चैलेंज 2026 के तहत देश की सबसे बड़ी CCTV इंटीग्रेशन और AI आधारित हैकाथॉन आयोजित की जाएगी। इस पहल के तहत राज्यभर में अलग-अलग सरकारी विभागों और एजेंसियों के 80 हजार से अधिक CCTV कैमरों को एक नेटवर्क पर इंटीग्रेट करने में सक्षम तकनीकी समाधान विकसित किए जाएंगे। गुजरात पुलिस के मुताबिक इसका उद्देश्य एक ऐसा मजबूत और स्केलेबल पब्लिक सेफ्टी इकोसिस्टम तैयार करना है, जिससे अलग-अलग वेंडर्स, VMS प्लेटफॉर्म, तकनीक और नेटवर्क आर्किटेक्चर पर चल रहे CCTV कैमरों को एक साथ जोड़ा जा सके। हैकाथॉन में देशभर के इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स, टेक्नोलॉजी कंपनियों, डेवलपर्स और रिसर्चर्स को शामिल होने का मौका मिलेगा। राज्य के पुलिस प्रमुख जी.एस. मलिक के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इस पहल में वास्तविक पुलिसिंग चुनौतियों के लिए AI आधारित समाधान विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।

Gujarat Police AI Hackathon 2026

गुजरात में शुरू होगी देश की बड़ी AI-CCTV हैकाथॉन

लाइव CCTV फीड पर होगा AI सॉल्यूशंस का टेस्ट

इस हैकाथॉन की सबसे खास बात यह होगी कि प्रतिभागी लाइव CCTV कैमरा फीड्स पर वास्तविक पब्लिक सेफ्टी परिस्थितियों में अपने समाधान का परीक्षण करेंगे। आयोजकों के मुताबिक देश में पहली बार इस तरह के स्तर पर प्रतियोगियों को लाइव प्रोडक्शन एनवायरनमेंट में वास्तविक पुलिसिंग सीनारियो के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। प्रतिभागियों के समाधानों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और असामान्य गतिविधियों की रियल-टाइम पहचान और तत्काल अलर्ट, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR), व्हीकल ट्रैकिंग, वॉचलिस्ट मैचिंग और क्रॉस-कैमरा सर्च जैसी क्षमताओं का परीक्षण किया जाएगा।

End of Feed