Gujarat: पावागढ़ शक्तिपीठ पहाड़ी पर भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड; चट्टानें गिरने से 2 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

शुक्रवार तड़के गुजरात के पंचमहल में प्रसिद्ध पावागढ़ शक्तिपीठ पहाड़ी पर भारी बारिश के बीच भूस्खलन हो गया। पाटियापुल के पास चट्टानें गिरने से खेड़ा के 2 श्रद्धालुओं की मौत हुई है और कई घायल हैं।

Gujarat News: गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पावागढ़ से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह आई भारी बारिश के दौरान पावागढ़ पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध महाकाली मंदिर के रास्ते में अचानक भूस्खलन हो गया। पहाड़ी की ढलान से भारी चट्टानें खिसककर उन सीढ़ियों पर आ गिरीं। श्रद्धालु चढ़ने के लिए इन्हीं सीढ़ियों का इस्तेमाल कर रहे थे। पत्थरों की चपेट में आने से कम से कम दो तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Gujarat Pavagadh Landslide

पावागढ़ मंदिर की सीढ़ियों पर आ गिरीं भारी चट्टानें

सुबह-सुबह हुआ हादसा, संभलने का नहीं मिला मौका

स्थानीय प्रशासन और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:00 से 6:30 बजे के बीच हुआ। उस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंगला दर्शन के लिए पहाड़ी की चोटी पर स्थित मंदिर की ओर सीढ़ियों के रास्ते चढ़ रहे थे।

End of Feed