गुजरात के आंबरडी सफारी पार्क में शेर के पास बाइक चलाने पर मचा बवाल, वन विभाग ने जारी किया नोटिस

Ambardi Safari Park: वीडियो सामने आने के बाद शेर के साथ प्रताड़ना किए जाने के आरोप लगने लगे। इसके बाद धारी के प्रभारी सहायक वन संरक्षक (ACF) अमित वाणिया ने घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की है।

Ambardi Safari Park: गुजरात के अमरेली जिले के धारी स्थित आंबरडी सफारी पार्क से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने वन विभाग को सफाई देने पर मजबूर कर दिया है। वायरल वीडियो में शेर 'सिम्बा' के पास एक व्यक्ति बाइक चलाता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे वन विभाग का कर्मचारी बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शेर के साथ प्रताड़ना किए जाने के आरोप लगने लगे। इसके बाद धारी के प्रभारी सहायक वन संरक्षक (ACF) अमित वाणिया ने घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की है।

LION

शेर के पास चलाई बाइक (फोटो साभार- TNN)

शेर के पास बाइक चलाता दिखा शख्स

ACF अमित वाणिया के मुताबिक, दीपावली के दौरान सफारी पार्क में पर्यटकों की भीड़ और ट्रैफिक काफी बढ़ गया है। शाम को सफारी का समय पूरा होने के बाद शेर अपने निर्धारित क्राड (आवास) क्षेत्र की ओर जाते हैं। घटना वाले दिन शेर सिम्बा अपने निर्धारित रास्ते के बजाय दूसरी दिशा में जाने लगा था। ऐसे में वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे रोककर वापस उसके आवास क्षेत्र की ओर मोड़ा।

End of Feed