क्या आपने देखा है आग वाला गरबा? राजकोट में 18 साल से निभाई जा रही अनोखी परंपरा

राजकोट में पिछले 18 सालों से जलती इंढोणी के साथ विशेष गरबा रास आयोजित किया जा रहा है। इसमें बेटियां सिर पर जलती इंढोणी रखकर 20 से 25 मिनट तक गरबा करती हैं।

Gujarat Navratri: आधुनिकता के इस दौर में जहां डीजे और एयर-कंडीशन डोम वाले गरबे आम हो गए हैं, वहीं गुजरात के राजकोट में आज भी प्राचीन संस्कृति और परंपरा की अनोखी झलक देखने को मिल रही है। यहां नवरात्रि पर सालों से ऐसी अनूठी परंपरा निभाई जा रही है, जिसमें बेटियां सिर पर जलती हुई इंढोणी रखकर गरबा करती हैं। श्री बजरंग गरबी मंडल की ओर से आयोजित इस विशेष गरबा रास में आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यह परंपरा पिछले 18 सालों से लगातार चली आ रही है।

garba

18 सालों से निभाई जा रही जलती इँढोणी के गरबा की परंपरा

सिर पर जलती इंढोणी रखकर गरबा

End of Feed