Mahisagar News: गुजरात में 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग की शादी कराकर ऐंठे 5.27 लाख, SOG ने 3 को दबोचा

Mahisagar Gujarat News: गुजरात के महिसागर में शादी के नाम पर 5.27 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह की परतें महिसागर एसओजी ने खोल दी हैं। फर्जी माता-पिता बनकर नाबालिग की शादी कराने वाली महिला और एजेंट गिरफ्तार।

Mahisagar Gujarat News: शादी का झांसा देकर भोले-भाले युवाओं और उनके परिवारों को चूना लगाने वाले 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह की कारस्तानियों की परतें महिसागर स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने उघेड़ दी हैं। जिले के कोठंबा तालुका स्थित खारोल गांव में एक युवक से शादी के नाम पर 5.27 लाख रुपये की बड़ी ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया था। शिकायत दर्ज होने के तीन महीने बाद SOG ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इस गिरोह से जुड़े एक कथित एजेंट, एक महिला आरोपी और कानून के उल्लंघन में आई एक किशोरी को राजस्थान सीमा से हिरासत में ले लिया है।

mahisagar gujarat sog

हिरासत में आरोपी

फर्जी आधार कार्ड से छिपाई उम्र

पुलिस जांच में जो बातें सामने आई हैं, वे बेहद चौंकाने वाली हैं। खारोल गांव के पीड़ित युवक के लिए शादी का रिश्ता लाया गया था। आरोपी भरत चावड़ा और उसकी पत्नी निकिता चावड़ा ने कानून के उल्लंघन में आई एक किशोरी को अपनी बेटी बताकर युवक के सामने विवाह प्रस्ताव रखा। आरोपी दंपति ने किशोरी की असली पहचान और उम्र छिपाने के लिए जाली आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज तैयार करवाए।विवाह और ठगी: रस्मों-रिवाज से विवाह कराया गया। शादी के कुछ दिनों बाद किशोरी अचानक ससुराल से गायब हो गई। लाखों की लूट: शादी की व्यवस्था और गहने-नकद के नाम पर अलग-अलग मौकों पर पीड़ित परिवार से 5 लाख 27 हजार रुपये वसूले गए।ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने कोठंबा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

End of Feed