Gujarat News: 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी हुई घोषणा, साथ मिलकर मनाएंगे उत्सव

Gujarat News: गुजरात सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ध्यान में रखते हुए 22 जनवरी 2024 को आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है। गुजरात राज्य के सभी कार्यालय 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे।

Gujarat News: अयोध्या राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह के पास आते-आते तैयारी और तेज होती जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि अयोध्या पहुंचना भी शुरू हो गए हैं। पूरा देश 'राम आएंगे' गाने की धुन गुनगुना रहा है। राम के आने का समय भी नजदीक आता जा रहा है। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जनवरी को किया जाएगा। इसको लेकर पूरे भारत में हर्षोल्लास का माहौल है। लोग अपने-अपने शहर में इस दिन को उत्सव की तरह मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

Gujarat Government Announced 22 January 2024  Half Day Holiday On the Occasion of Ram Mandir Pran Pratishtha

गुजरात सरकार ने की 22 जनवरी दी आधे दिन की छुट्टी

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों के उत्साह को देखते हुए इस कार्यक्रम को लाइव करने का सरकार का प्लान है। लोगों की आस्था और भावना को देखते हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का टीवी पर प्रसारण किया जाएगा, जिसके लिए कई हाई टेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिसे देखने के लिए लोगों ऑफिस से छुट्टी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच लोगों की भावना को देखते हुए गुजरात सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

End of Feed