Gujarat: बनास नदी के पुल पर भीषण एक्सीडेंट, BSF की गाड़ी में कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 जवान और ट्रैक्टर चालक घायल

गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा में बनास नदी के पुल पर एक भीषण ट्रिपल एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से BSF के 4 जवान और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

गुजरात के बनासकांठा जिले में डीसा के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बनास नदी के पुल पर तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित कंटेनर ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस जबरदस्त भिड़ंत के कारण BSF के वाहन के आगे चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में BSF के करीब 4 जवानों और ट्रैक्टर चालक के घायल होने की खबर है। गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट कर पुल की रेलिंग के पास ही रुक गई और नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।

Banaskantha Deesa Accident

डीसा में बनास नदी के पुल पर हुआ हादसा

नडाबेट बॉर्डर से दांतीवाड़ा BSF कैंप लौट रहे थे जवान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा BSF की 137वीं बटालियन के जवानों के साथ हुआ। 137वीं बटालियन के जवान नडाबेट बॉर्डर पर अपनी ड्यूटी पूरी कर दांतीवाड़ा स्थित BSF कैंप की ओर लौट रहे थे। जैसे ही BSF का वाहन डीसा में बनास नदी के पुल पर पहुंचा, उनके वाहन के आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार कंटेनर के चालक ने BSF के वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि BSF का वाहन आगे चल रहे ट्रैक्टर से जा टकराया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल पर ही पलट गई।

End of Feed