Gujarat Accident: राजकोट-गोंडल चौराहे के पास पलटा कंटेनर, दो लोगों की मौत, 5 घायल

Gujarat Accident: गुजरात के राजकोट-गोंडल चौराहे के पास भारी कंटेनर के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कंटेनर को क्रेन की सहायता से सीधा किया और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Gujarat Accident: गुजरात के राजकोट-गोंडल चौराहे पर एक भारी कंटेनर के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। हादसे की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कंटेनर को सीधा कर शवों को बाहर निकाला। हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। हादसे की वजह का अभी पता नहीं लग पाया है।

End of Feed