जौनपुर : शहनाई से पहले गोलियों की गूंज, दूल्हे पर गोलियों से ताबड़तोड़ वार; क्यों हुई हत्या?

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बारात ले जा रहे दूल्हे पर नकाबपोश बदमाशों ने गोलियों से ताबड़तोड़ वार मौत के घाट उतार दिया गया। हमलावर कौन थे अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

जौनपुर : जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात में बारात पर नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने दूल्हे की कार को निशाना बनाते हुए बेरहमी से गोलियां बरसाईं, जिससे 21 वर्षीय दूल्हा आजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी की खुशियों में डूबी बारात को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पलों में जश्न चीख-पुकार में बदल जाएगा। फिलहाल, पुलिस पीड़ित परिवार के संदेश के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

दूल्हे की कार पर अंधाधुंध फायरिंग

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडऊर गांव निवासी रामलखन का पुत्र आजाद अपनी बारात लेकर खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव जा रहा था। बैंड-बाजे और उत्साह के बीच बारात आगे बढ़ रही थी कि तभी मनेछा गांव के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने दूल्हे की कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बारात में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

End of Feed