'10 लाख और कार चाहिए'...दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने चुनी मौत, ग्रेटर नोएडा में फंदे से लटका मिला शव

ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक 30 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले लंबे समय से 10 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग कर रहे थे तथा मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

Greater Noida Dowry Death Case: ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के घंघोला गांव से दहेज उत्पीड़न का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक 30 वर्षीय विवाहिता ने लगातार हो रही दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Greater Noida Suicide

पति समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज

छह साल पहले हुई थी शादी

पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका तनु का विवाह करीब छह साल पहले घंघोला गांव निवासी अमित के साथ हुआ था। शादी के शुरुआती कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि पति, सास और ससुर लगातार 10 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग कर रहे थे। जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो तनु को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

End of Feed