Greater Noida में संपत्ति विवाद बना 5 मौतों की वजह? मृतक महेश के वॉइस नोट से हुआ खुलासा, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक महेश का एक ऑडियो नोट मिला है, जिसमें उसने बहनों और बहनोई पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने 3 गिरफ्तारियां की हैं।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक महेश के बहनोई शेखर उर्फ चंद्रशेखर, बड़ी बहन सुनीता और छोटी बहन सपना को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ मृतका ललिता के भाई आकाश की लिखित शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

greater noida deaths

एक ही कमरे से मिली थी 5 लाशें

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान मृतक महेश के मोबाइल फोन से एक ऑडियो नोट बरामद हुआ है। इस ऑडियो में महेश यह कहते हुए साफ सुनाई दे रहा है कि उसकी जिंदगी में उथल-पुथल की मुख्य वजह उसकी बहनें और बहनोई हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि परिवार की सारी प्रॉपर्टी और घर मां द्वारा बेटियों के नाम कर दिया गया था, जिसके बाद मजदूरी कर परिवार का गुजारा कर रहे महेश के पास कुछ नहीं बचा था। कुछ दिन पहले घर पर बहन के आने के बाद उपजे विवाद ने स्थिति को और गंभीर बना दिया था। ऑडियो में महेश ने अपनी बर्बादी और इस खौफनाक कदम के लिए दोनों बहनों और बहनोइयों को जिम्मेदार ठहराया है। ललिता के भाई आकाश की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। परिवार की ओर से संपत्ति विवाद और प्रताड़ना को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

मैगी और फूड पॉइजनिंग का शक हुआ कमजोर

शनिवार की सुबह जब नगला पदम गांव निवासी महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11), बेटी मिष्टी (7) और 3 साल के बेटे साक्षात के शव संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर मिले थे, तब यह अंदेशा जताया गया था कि रात में मैगी और चाय खाने से यह फूड पॉइजनिंग का मामला है। हालांकि, फॉरेंसिक जांच, पोस्टमार्टम प्रक्रिया और अब महेश के मोबाइल से मिले ऑडियो नोट ने इस पूरी थ्योरी को बदल दिया है। पांचों शवों का चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। विसरा रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर मौतों के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

End of Feed