ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, सोसाइटी के बाहर स्कूल बस का इंतजार कर रहे 5 बच्चों को कार ने मारी टक्कर

School Children Hit By Car Noida: ग्रेटर नोएडा की पंचशील ग्रीन्स-2 सोसाइटी के बाहर बड़ा हादसा। कार चलाना सीख रही महिला ने स्कूल बस का इंतजार कर रहे 5 बच्चों को मारी टक्कर। महिला हिरासत में।

Greater Noida Panchsheel Greens 2 Accident: यूपी के ग्रेटर नोएडा में बिसरख थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाली खबर सामने आई है। यहां की एक नामी सोसाइटी पंचशील ग्रीन्स-2 (Panchsheel Greens-2) के मुख्य गेट के बाहर सुबह-सुबह एक कार ने स्कूल बस पकड़ने के लिए खड़े करीब 5 मासूम बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आनन-फानन में बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, सोसाइटी के बाहर स्कूल बस का इंतजार कर रहे 5 बच्चों को कार ने मारी टक्कर

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, सोसाइटी के बाहर स्कूल बस का इंतजार कर रहे 5 बच्चों को कार ने मारी टक्कर

स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे मासूम

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह उस समय हुई जब बच्चे अपने घरों से निकलकर स्कूल जाने के लिए सोसाइटी के बाहर बने बस स्टॉप पर खड़े थे। वे अपनी स्कूल बस के आने का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक एक अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

End of Feed