Greater Noida में युवक ने की खुदकुशी, पिस्टल से खुद को मारी गोली; सुसाइड नोट बरामद

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में एक युवक ने पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है-

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना इलाके में रहने वाले एक 24 साल के युवक ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसके पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने कुछ निजी कारणों का जिक्र करते हुए आत्महत्या करने की बात की है। बताया जा रहा है कि वह एक साइबर कैफे चलाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसके पास अवैध पिस्टल कहां से आई।

Greater Noida

प्रतीकात्मक तस्वीर

युवक ने खुद को मारी गोली

End of Feed