ग्रेटर नोएडा के दादरी बाईपास पर बुधवार सुबह कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। कम विजिबिलिटी के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले एक मैक्स वाहन और एक कैंटर की टक्कर हुई। कम विजिबिलिटी के कारण पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी इस हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा बिसाहड़ा फ्लाईओवर से बुलंदशहर की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ।
दो लोग घायल
घटना की सूचना मिलते ही थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।
कम विजिबिलिटी की वजह से हादसा
बता दें कि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
