Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा खंदौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत 161 माइलस्टोन के पत्थर के पास हुआ है।
आपस में तीन वाहनों की टक्कर
पुलिस के अनुसार, दो कारें और एक कैंटर आपस में टकरा गए। हादसे में चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
नोएडा की ओर आ रही थी गाड़ियां
जानकारी के अनुसार, तीनों वाहन नोएडा की ओर जा रहे थे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
