YEIDA Plot Scheme 2025: जेवर एयरपोर्ट के पास बसाना चाहते हैं सपनों का घर? YEIDA ने निकाली प्लॉट स्कीम

YEIDA Plot Scheme 2025: सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने नोएडा एयरपोर्ट के निकट स्थित सेक्टर-18 के पॉकेट 9बी में आवासीय भूखंडों की योजना शुरू की है। इसके तहत आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। ऐसे में जो लोग इस जगह पर घर बनवाना चाहते हैं, उनके लिए ये एक सुनहरा मौका हो सकता है।

YEIDA Plot Scheme 2025: अगर आप नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बनवाना चाहते हैं तो यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) आपको शानदार मौका दे रहा है, जहां नोएडा एयरपोर्ट के निकट स्थित सेक्टर-18 के पॉकेट 9बी में 200 वर्गमीटर के 276 आवासीय भूखंडों की योजना शुरू की है। प्राधिकरण ने भूखंडों की दर 35 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर की कीमत तय की है। सामान्य वर्ग को प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के तहत 10 प्रतिशत के तौर पर सात लाख रुपये जमा करने होंगे।

YEIDA launches New Plot Scheme

YEIDA की नई प्लॉट स्कीम

बकाया राशि के भूखंड आवंटन के 60 दिनों के भीतर जमा करनी अनिवार्य होगी, अन्यथा इसके बाद प्रति दिन देरी के हिसाब से जुर्माना लगना शुरू हो जाएगा। इसी सप्ताह ग्रुप हाउसिंग के 15 भूखंडों की योजना भी आएगी। इनका क्षेत्रफल ढाई एकड़ से लेकर 50 एकड़ तक होगा। इसके अलावा होटल के लिए भी नौ भूखंडों की योजना आएगी। मुख्य कार्यपालक आधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि योजना में किसानों को 17.5 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा।

End of Feed