Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगाजल की आपूर्ति ठप हो गई है, जिसका कारण टूटी हुई पाइपलाइन को बताया जा रहा है। इस वजह से 20 दिनों से इस इलाके में पीने की पानी की समस्या चल रही है। ग्रेटर नोएडा में गंगाजल परियोजना उद्घाटन के ढाई साल बाद भी सुचारू रूप से नहीं चल रही है। आए दिन पाइपलाइन के फटने से प्राधिकरण को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-12 क्षेत्र में स्थित डी पार्क के नजदीक गंगाजल की मुख्य पाइपलाइन 30 से 35 मीटर में क्षतिग्रस्त हो गई है।
पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इलाके में गंगाजल की आपूर्ति पिछले 20 दिनों से बंद पड़ी है। यहां एक बिल्डर द्वारा सोसाइटी के पास बैरिकेडिंग का काम करवाया जा रहा है। इसी विकास कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पीने के पानी की सुविधा बंद कर दी गई है। पाइपलाइन बिछाने का काम करने वाली संस्था के अधिकारियों ने इस संबंध में प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। इसके बावजूद अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया है।
भीषण गर्मी में पानी की दिक्कत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले एक निवासी ने बताया कि गर्मी शुरू होने के साथ ही जलपूर्ति की समस्या होने लगी है। उम्मीद ये थी कि गंगाजल की आपूर्ति शुरू होने पर व्यवस्था में सुधार होगा, लेकिन पेयजल की पाइपलाइन आए दिन होने की वजह से गंगाजल नहीं मिल पा रहा है।
समस्या और बढ़ती जा रही है
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इलाके में पेयजल आपूर्ति की समस्या काम होने के बजाय और बढ़ती जा रही है। दावा ये किया जा रहा था कि अप्रैल 2023 तक गंगाजल की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी, लेकिन लोगों का कहना है कि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं दिख रहा है।
जांच जल्द ही शुरू होगी
गंगाजल की आपूर्ति पूरी तरह से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पाइपलाइन किस वजह से क्षतिग्रस्त हुई है, इसकी जांच शुरू कर कारवाई जल्द ही की जाएगी। इन्होंने ने बताया कि समस्या का समाधान कर जल्द ही गंगाजल की आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी।
