चार महीने में शुरू हो जाएगा मेट्रो का काम, एक ही रूट पर चलेंगे मेट्रो, रैपिड रेल और LRT

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग लंबे समय से मेट्रो की मांग और इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, यहां से सिर्फ मेट्रो ही नहीं, रैपिड रेल का रूट भी तय है। अब अच्छी खबर ये है कि अगले चार महीने में गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक रैपिड रेल और मेट्रो का काम चालू हो जाएगा।

ग्रेटर नोएडा लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सरकारों का ध्यान भी इस इलाके को NCR के अन्य इलाकों से जोड़ने और इसके सर्वांगीण विकास की ओर है। ग्रेटर नोएडा में ही देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा यानी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बन रहा है। ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी के साथ ही कई औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित किए जा रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर नोएडा की NCR के अन्य शहरों से कनेक्टिविटी को और भी बेहतर किया जा रहा है। इसमें हाईवे, ट्रेन और मेट्रो सभी शामिल हैं। इसी क्रम में यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने रैपिड-कम-मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए फंड की भी घोषणा कर दी है।

Greater-Noida Rapid Rain and Metro.

रैपिड रेल का काम चार महीने में होगा शुरू

बोर्ड मीटिंग के बाद यीड़ा ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। यीड़ा की इस घोषणा से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली रैपिड रेल-कम-मेट्रो रेल के जरिए जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा। बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के अगले साल अप्रैल तक चालू होने की उम्मीद है। इसके अलावा भी यीडा की बोर्ड बैठक में जमीन अधिग्रहण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और रियल स्टेट को लेकर बातचीत हुई।

End of Feed