नोएडा

नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सुधरेगी कनेक्टिविटी, योगी सरकार ने तैयार किया मास्टर प्लान

नोएडा, ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत कनेक्टिविटी में अभूतपू्र्व सुधार होगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के प्रतिबद्ध योगी सरकार नोएडा समेत एनसीआर के पास पड़ने वाले क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कॉम्प्रिहेंसिव रीजनल ट्रांसपोर्ट प्लान तैयार कराने जा रही है। सीएम योगी के विजन अनुसार नवीन ओखला विकास प्राधिकरण द्वारा परियोजना पर काम किया जा रहा है। परियोजना के अनुसार, प्लान तैयार होने के बाद नोएडा, यीडा व ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त गाजियाबाद, दादरी, बुलंदशहर और हापुड़ को भी बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

इन जगहों से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

वहीं, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम व हरियाणा के उत्तर प्रदेश से लगते इलाकों में व्यापक कनेक्टिविटी का मार्ग भी इस 'कॉम्प्रिहेंसिव रीजनल ट्रांसपोर्ट प्लान व स्ट्रैटेजी' के निर्माण से प्रशस्त होगा। उल्लेखनीय है कि परियोजना के अंतर्गत सभी अर्बन रीजन में आमजन के ट्रांसपोर्टेशन मीडियम के साथ फ्रेट व लॉजिस्टिक्ट्स मूलमेंट समेत जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी जैसे विषयों को लेकर भी कॉम्प्रिहेंसिव प्लान तैयार किया जाएगा।

टेक्निकल फिजबिलिटी रिपोर्ट समेत कई प्लान का होगा निर्माण

परियोजना के अंतर्गत नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन (एईएल) से नॉलेज पार्क-II (ग्रेटर नोएडा) तक मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार के लिए तकनीकी व्यवहार्यता रिपोर्ट (डीएमआरसी द्वारा) तैयार की जाएगी। इसके साथ ही, नॉलेज पार्क-II (ग्रेटर नोएडा) से नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक मेट्रो कॉरिडोर के लिए डीपीआर (डीएमआरसी द्वारा) तैयार की जाएगी। वहीं, हाईस्पीड रेल लिंक (एनएचएसआरसीएल) के विकास और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल पर इसके स्टॉप के लिए अध्ययन की प्रक्रिया को भी पूरा किया जाएगा।

पर्सनल रैपिड ट्रांजिट के लिए होगा अध्ययन

सीएम योगी के विजन अनुसार, निर्माणाधीन फिल्म सिटी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच पर्सनल रैपिड ट्रांजिट के लिए अध्ययन की प्रक्रिया को भी परियोजना के अंतर्गत पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (यीडा में इंटरचेंज) का विकास, एनएच-91 (एनएचएआई द्वारा) का प्रस्तावित विकास तथा खुर्जा और जेवर के बीच लिंक रोड के निर्माण का खाका भी नोएडा प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही 'कॉम्प्रिहेंसिव रीजनल ट्रांसपोर्ट प्लान' तैयार होगा। वहीं, क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस), लाइट रेल ट्रांजिट (एलआरटी), ऑर्बिटल रेल परियोजना, मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी), और क्षेत्र के भीतर विभिन्न लॉजिस्टिक्स परियोजनाएँ को गति देने की प्रक्रिया का भी निर्धारण होगा।

50 वर्षों की जरूरतों के हिसाब से तैयार होगी स्ट्रैटेजी

इस कार्य को पूरा करने के लिए प्राधिकरण द्वारा सलाहकारों की टीम का चयन किया जाएगा। इस कॉम्प्रिहेंसिव प्लान को भारत सरकार की आवास व शहरी मंत्रालय क गाइडलाइंस के अनुरूप तैयार किया जाएगा। सभी अर्बन क्षेत्रों में स्मार्ट ट्रैफिक सॉल्यूशन उपलब्ध कराने, इन क्षेत्रों के इकॉनमिक डेवलपमेंट व निवेश के अवसर तलाशने और अगले पचास वर्षों की भविष्यगामी जरूरतों को देखते हुए परिवहन सेवाओं के विकास को लेकर स्ट्रैटेजी तैयार की जाएगी। इन क्षेत्रों में इंटरमीडिएट पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था को प्रगति देने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य