Yamuna Authority Plan: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यमुना अथॉरिटी करने जा रही ये बड़ा काम, जानिए पूरा प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 03:34 PM IST

Yamuna Authority: यमुना अथॉरिटी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब सेक्टर-33 में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने जा रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू हो जाने से ट्रैफिक की समस्या बढ़ जाएगी। यमुना प्राधिकरण इसके लिए पहले से तैयारी कर रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 250 एकड़ में ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाएगा। फरवरी के अंतिम सप्ताह में यह योजना लॉन्च हो जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • यमुना सिटी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से बढ़ेगा ट्रैफिक
  • 250 एकड़ में एयरपोर्ट के पास ट्रांसपोर्ट नगर बसाने का होगा काम
  • यमुना अथॉरिटी की ओर से बसाया जाएगा देश का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट नगर

Greater Noida News: यमुना सिटी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी बनने के बाद ट्रैफिक की गतिविधियां बहुत तेजी से बढ़ेंगी। इस समस्या का समाधान करने के लिए यमुना प्राधिकरण ने एक समाधान योजना पर काम शुरू कर दिया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के नजदीक लगभग 250 एकड़ के क्षेत्रफल में सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट नगर बसाने का फैसला लिया गया है। ट्रांसपोर्ट नगर को यमुना सिटी के सेक्टर-33 में बसाया जाएगा।

Greater Noida Yamuna Authority News

यमुना अथॉरिटी की ओर से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ट्रांसपोर्ट नगर बसाने का होगा काम (फाइल फोटो)

बता दें कि, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है। इस एयरपोर्ट पर 24 घंटे लगातार काम चल रहा है। आने वाले साल 2024 में यहां से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। उसके बाद यहां के आसपास के क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ जाएंगी।

End of Feed