Greater Noida Accident News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला को टक्कर मार दी है। ये टक्कर इतनी भीषण थी की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार वहीं छोड़कर फरार हो गया। ये पूरा हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार, ये घटना ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रफ्तार का कहर
सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार महिला सड़क के किनारे पर चल रही है। कुछ ही सेकेंड की देरी के बाद वहां एक तेज रफ्तार कार आई और महिला को टक्कर मारते हुए खंभे से टक्करा गई। वीडियो में देखा जा सकता है किस प्रकार अनियंत्रित कार से महिला की टक्कर हुई और हादसा हो गया। एक्सीडेंट देख आरोपी वहां से भाग गया है।
