Greater Noida: लिफ्ट में डॉग ले जाने से किया मना तो गुस्साई महिला ने कर दी मासूम की बेरहमी से पिटाई

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर पालतू कुत्ते के कारण मारपीट की घटना हुई है। यहां एक कुत्ते से डरे-सहमे बच्चे ने लिफ्ट में कुत्ते को चढ़ाने से मना किया तो महिला ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे बाद सोसाइटी के लोगों ने जमकर हंगामा किया।

Greater Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुत्तों से जुड़े कई मामले सामने आते रहते हैं। कभी कुत्तों का आतंक तो कभी डॉग प्रेमियों का व्यवहार लोगों पर भारी पड़ने लगता है। यहां कुत्तों के हमले से परेशान लोग अब डॉग लवर्स से भी परेशान होने लगे हैं। ऐसा ही कुत्ते से जुड़ा एक और मामला हाल-फिलहाल में फिर सामने आया है। यहां कुत्ते को लिफ्ट में चढ़ाने के लिए मना करना एक मासूम बच्चे पर भारी पड़ गया। कुत्ते के साथ लिफ्ट में चढ़ने वाली महिला ने बच्चे के साथ मारपीट की। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

लिफ्ट में कुत्ते को चढ़ने से रोकना पर बच्चे के साथ मारपीट

यह मामला थाना बिसरख के गौर सिटी 2 में स्थित 12th एवेन्यू का है। यहां एक पालतू कुत्ते के साथ एक महिला लिफ्ट में चढ़ रही थी। उसी दौरान बच्चे ने कुत्ते को लिफ्ट में चढ़ाने से मना किया। इस बात पर गुस्साई महिला ने बच्चे को लिफ्ट के बाहर खींचा और उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। बच्चे के साथ मारपीट की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल है।

End of Feed