'जो आपको देते हैं नसीहत, वो अपनी छत पर झांकें'! अपने ही ऑफिस बिल्डिंग पर भरा पानी नहीं साफ कर पाया ग्रेनो अथॉरिटी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सीजनल बारिश के दौरान लोगों को जलभराव न करने की सलाह देता है, लेकिन तमाम प्रचार माध्यमों से लोगों को जागरूक करने वाले प्राधिकरण के खुद के कार्यालय की छत पर जलभराव है, जिससे कार्यालय में सीलन बढ़ रही और मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

ग्रेटर नोएडा : बरसाती सीजन में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी व्यापाक तैयारियां करने का दंभ भरता है, लेकिन सीजनल बारिश से शहर पानी-पानी होता है, जिससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, अथॉरिटी शहरवासियों से घरों में जलजमाव रोकने और साफ-सफाई के लिए जागरुक कर रहा, लेकिन वह अपने कार्यालय की छत पर ही जमा गंदा पानी को नहीं हटा पा रहा। इससे कार्यालय में सीलन भी आ रही है।

Greater Noida Authority

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (फाइल फोटो)

हिंदुस्तान की खबर के हवाले से सामने आई तस्वीर में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की पोल खुलती नजर आ रही है। उसके प्रशासनिक भवन और टावर नंबर-1 और दो के बीच के हिस्से में छत पर लंबे समय से जमा पानी में काई लग गई है। इतना ही नहीं उसमें चाय के कप, बोतल, पॉलिथीन आदि कूड़ा जमा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लंबे समय से साफ-सफाई नहीं की गई, जिससे मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

End of Feed