Greater Noida News: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बुधवार को जोरदार बारिश हुई। जिसके बाद अब बारिश के कारण हुए हादसे भी सामने आने लगे हैं। ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में भी बारिश के चलते दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान की दीवार झुग्गी पर गिर गई। जिससे झुग्गी में सो पति-पत्नी की मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दोनों के शव बरामद किए।
दीवार गिरने से दो लोगों की मौत (सांकेतिक फोटो)
ये भी पढ़ें - बारिश से पानी-पानी हुई दिल्ली, सब्जी मंडी में ढहा मकान, दरियांगज में स्कूल की दीवार गिरी
असम के रहने वाले थे दंपत्ति
यह घटना दादरी के अंबेडकर नगर कॉलोनी में हुई। मृतकों की पहचान सबूर अली (62) और उनकी पत्नी अमीना (50) के रूप में हुई है। दोनों असम के धुबरी जिला के निवासी थी। वर्तमान में ये लोग ग्रेटर नोएडा के अंबेडकर नगर कॉलोनी में झुग्गी में रहते थे। यहां वे कूड़ा बीनने का काम करते थे। इनकी झुग्गी मकान की दीवार से सटी हुई थी और बारिश की वजह से दीवार झुग्गी पर गिर गई। इस हादसे के दौरान दोनों लोग सो रहे थे।
तेज बारिश के कारण हुआ हादसा
पुलिस ने कहना है कि मृतक दंपत्ति कच्चे मकान में रह रहे थे और तेज बारिश के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की जांच कर रही है।
