Greater Noida Valentine: ग्रेटर नोएडा में इस वैलेंटाइन वीक में शॉपिंग के साथ उठाना है स्ट्रीट फूड का लुफ्त, तो इन मार्केट में पार्टनर के साथ जरूर जाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 09:45 PM IST

Valentine Week Celebration in Greater Noida: अगर आप वैलेंटाइन वीक ग्रेटर नोएडा में सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आपके लिए कई सारे विकल्प हो सकते हैं। यहां की कई मार्केट ऐसी हैं जहां पर आप अपने वैलेंटाइन के साथ शॉपिंग करते हुए बेस्ट स्ट्रीट फूड का लुफ्त उठा सकेंगे। इस शहर में वैलेंटाइन वीक पर लोकल मार्केट में आपके बजट अनुसार सबकुछ उपलब्ध रहता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा में शॉपिंग के साथ उठा सकते हैं वेज-नॉनवेज स्ट्रीट फूड का लुफ्त
  • जगत फार्म मार्केट के रोल आपके पार्टनर को आएंगे पसंद
  • चंदीला मार्केट की लस्सी बना देगी आप का दिन


Best street food market on Valentine week in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कई विश्वविद्यालय, कॉलेज और कॉरपोरेट ऑफिस मौजूद हैं। ग्रेटर नोएडा में रहने वालों के लिए वैलेंटाइन वीक पर शॉपिंग करने और स्ट्रीट फूड का लुफ्त उठाने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। ग्रेटर नोएडा में कई ऐसे फूड स्पॉट हैं जो आपके पार्टनर को दीवाना बना सकते हैं। ग्रेटर नोएडा में वेज-नॉनवेज खाने के लिए भी कई बेस्ट फूड स्पॉट हैं।

Best street food market on Valentine week in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में वैलेंटाइन वीक पर शॉपिंग के साथ-साथ बेस्ट स्ट्रीट फूड मार्केट के लिए कई विकल्प हैं मौजूद (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, जगत फार्म मार्केट कपल्स के लिए ग्रेटर नोएडा का सबसे पुराना लोकप्रिय बाजार है। यहां की कई स्थानीय दुकानों में आपको आपकी जरूरत का लगभग सब कुछ सामान मिल सकता है। आप यहां विक्रेताओं से कुछ मोल-भाव करके भी किफायती दाम में लेटेस्ट ट्रेंडिंग सामान भी खरीद सकते हैं। यहां कई रेस्टोरेंट्स भी हैं, जो टेस्टी परांठे और वेज रोल के लिए मशहूर हैं।

End of Feed