Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से 308 किमी दूर नौकुचियाताल घूमने का प्लान किया जा सकता है। आप यहां पर निजी वाहन से छह से साढ़े छह घंटे में पहुंच सकते हैं। हिमालय की तलहटी में बसा नौकुचियाताल वास्तव में दर्शनीय है। कुमाऊं की पहाड़ियों पर बसा यह सुरम्य शहर चारों तरफ से हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ दिखाई देता है। यहां मनमोहक पहाड़ियों और झीलों का दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर सकता है। नौकुचियाताल को कई वजहों से धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है।
ग्रेटर नोएडा से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित उत्तराखंड का नौकुचियाताल है घूमने के लिए बेस्ट टूरिस्ट प्लेस (फाइल फोटो)
अगर आप नौकुचियाताल हिल स्टेशन घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको यहां की कुछ जगहों की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। नौकुचियाताल में घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून तक का माना जाता है। गर्मियों में घूमने के लिए ये जगह एकदम परफेक्ट है। बात दें कि, मानसून के समय में भी नौकुचियाताल की हरियाली कई गुना बढ़ जाया करती है, जो इस क्षेत्र को बेहद खूबसूरत बना देती है।
