Greater Noida: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, दो ट्रक और एक बस के बीच टक्कर, हादसे में 19 लोग घायल

Greater Noida Road Accident: यूपी के ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही, जिस कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर तीन वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में 19 लोगों के घायल हो गए हैं।

Greater Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा में आज सुबह घने कोहरे का कहर देखने को मिला है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एकाएक तीन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 19 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Road Accident

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां एक ट्रक को तेज रफ्तार दूसरे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। तभी ट्रक के पीछे चल रही यात्रियों से भरी एक बस भी ट्रक से टकरा गई, जिस कारण ये हादसा हो गया है। अधिकारी ने बताया यात्रियों से भरी पानीपस से मथुरा जा रही थी। पुलिस ने बताया कि कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी, जिस वजह से पहला ट्रक धीरे चल रहा था। रास्ता और अन्य वाहन ठीक से नहीं दिखाई देने के कारण ये हादसा हुआ है।

End of Feed