Greater Noida में बन रहा है वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर, विरोध में उतरे लोग, दो व्यक्तियों ने किया आत्मदाह का प्रयास

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा कासना पुलिया के पास वेस्ट मैनेजमेंट केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। प्रदर्शनकारियों में से दो लोगों ने मौके खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण द्वारा वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर बनाया जा रहा है। लेकिन यहां कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोगों ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही बीटा-दो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इन लोगों को हटाया गया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में व अन्य धाराओं के तहत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Greater Noida Industrial Development Authority

ग्रेटर नोएडा में बन रहे वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का विरोध

वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर के विरोध में 2 लोगों ने किया आत्मदाह का प्रयास

पुलिस ने बताया कि ये मामला मंगलवार शाम का है। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा कासना पुलिया के पास अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र यानी वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मिल्क लच्छी गांव के निवासी अक्षित शर्मा और बुलंदशहर जिले के ककोड़ निवासी हिमांशु वशिष्ट अपने कुछ साथियों संग निर्माण स्थल पहुंचे और काम रुकवाने का प्रयास किया।

End of Feed