चार दिनों तक इन वाहनों के लिए बंद रहेगा Yamuna Expressway, वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग, एडवाइजरी जारी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 01:18 PM IST

Traffic Restrictions On Yamuna Expressway : इन चार दिनों तक यमुना एक्सप्रेसवे से होकर नोएडा जाने वाली सभी यात्री बसें, हल्के, मध्यम व भारी कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित होंगे। 25 सितंबर तक आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी (यूपी आईटीएस) और ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले मोटो जीपी रेस को लेकर ये यात्रा परामर्श जारी किए गए हैं।

Traffic Restrictions On Yamuna Expressway: ग्रेटर नोएडा में चल रहे दो बड़े आयोजनों के लिए यातायात परामर्श जारी किया गया है। इंडिया एक्सपो सेंटर में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो और बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में आयोजित हो रहे मोटो जीपी इवेंट के लिए नोएडा एक्सप्रेस एवं यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 21 से 25 और मोटोजीपी इवेंट के लिए 22 से 25 सितंबर तक यातायात प्रतिबंध लागू है। इस इवेंट को ध्यान में रखते हुए आज रात से यमुना एक्सप्रेसवे चार दिन के लिए हो जाएगा बंद। यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए आगरा से नोएडा आने वाले लोगों के लिए यातायात परामर्श जारी किया गया है।

Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों का प्रवेश चार दिनों तक बंद।

मोटो जीपी रेस का आयोजन

इन चार दिनों तक यमुना एक्सप्रेसवे से होकर नोएडा जाने वाली सभी यात्री बसें, हल्के, मध्यम व भारी कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित होंगे। 25 सितंबर तक आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी (यूपी आईटीएस) और ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले मोटो जीपी रेस को लेकर ये यात्रा परामर्श जारी किए गए हैं।

End of Feed