Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा को एक औद्योगिक नगर के रूप में बसाने का काम हुआ था। लेकिन आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी की यहां कई ऐसी घूमने लायक जगह हैं जहां पर आप वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। ग्रेटर नोएडा और इसके आसपास कई ऐसे पिकनिक स्पॉट व दार्शनिक स्थल मौजूद हैं जहां पर आप अपने वैलेंटाइन के साथ घूमने का प्लान जरूर बनाइए। कम बजट में शानदार जगहों पर घूमने के लिए ग्रेटर नोएडा में कई बेस्ट प्लेस हैं।
ग्रेटर नोएडा में इस वैलेंटाइन वीक में शहर की शानदार जगहों पर अपने पार्टनर के साथ घूमने की बनाएं योजना
बता दें कि, ग्रेटर नोएडा में कई ऐसी जगहें हैं जिन्हें बहुत कम ही लोग जानते हैं। यहां पर म्यूजियम और कई पार्क तो ऐसे हैं जहां पर जाने के लिए वैलेंटाइन वीक में प्लान बनाया जा सकता है। ग्रेटर नोएडा के आसपास भी कई सारे दार्शनिक स्थल हैं जहां पर आप पार्टनर के साथ विजिट कर सकते हैं।
