Greater Noida News: न्यू नोएडा में भी कारोबार फैला रहा था स्क्रैप माफिया रवि काना, पुलिस ने एक और संपत्ति की सीज

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 9, 2024, 11:45 AM IST

गौतमबुद्ध पुलिस पुलिस रवि काना की तलाश में जुटी हुई है, इस बीच सोमवार को उसकी एक और संपत्ति को सीज किया गया। चोला रेलवे स्टेशन के पास खुर्जा में 40 बीघा में बन रही फैक्ट्री को पुलिस ने सीज किया है।

Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट रवि काना की तलाश कर रहा है और इसके साथ-साथ रवि काना के गैंग से जुड़े हुए जितने भी कारोबार, संपत्तियां पुलिस को मिल रही हैं, वह सभी सीज की जा रही हैं। इसी कड़ी में चोला रेलवे स्टेशन के पास खुर्जा में रवि काना की सोमवार को एक 40 बीघा में बन रही फैक्ट्री को सीज किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ बताई जा रही है। यहां बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज को खरीद कर यहां पर फैक्ट्री का निर्माण करवाया जा रहा था। इसके जरिए वह न्यू नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अपना काला कारोबार फैलाना चाहता था।

Ravi Nagar

स्क्रैप माफिया रवि काना (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

रवि काना गिरोह से जुड़े हुए कुछ सफेदपोश कई सालों से काली कमाई को सफेद करने के लिए जमीनों का खेल खेल रहे हैं। आरोपी काली कमाई को ऐसी जमीनों में निवेश कर रहे थे, जिनके भविष्य में रेट आसमान छूने की संभावना थी। नोएडा प्राधिकरण दादरी और बुलंदशहर के लगभग 80 गांव में न्यू नोएडा बसाने जा रहा है।

End of Feed