Greater Noida: किरायेदारों के बीच खूनी घमासान, एक की मौत; इतनी सी बात पर ले ली जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 10, 2024, 10:52 AM IST

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दो किरायेदारों के बीच हुए विवाद में एक की हत्या कर दी गई। दोनों पक्ष आपस में दोस्त और जानकार बताए जा रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा : थाना सूरजपुर इलाके के एक कॉलोनी में एक ही मकान में रह रहे दो किरायेदारों के बीच मंगलवार रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक के सिर पर लकड़ी के डंडे से प्रहार कर दिया। इसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

Murder in Greater Noida

किरायेदारों के बीच खूनी घमासान

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 जुलाई को थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत गुलिस्तानपुर में दो किरायेदारों के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसमें प्रथम पक्ष द्वारा शाहरुख (22) के सिर पर डंडा मार दिया गया। घायल शाहरुख को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

End of Feed